शिवपुरी में पकड़ा ग्वालियर का तस्कर, 25 लाख की स्मैक बरामद

शिवपुरी: शिवपुरी की फिजिकल थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 106 ग्राम स्मैक सहित 52 हजार रुपए नकद बरामद किए है। पकडा गया तस्कर इससे पूर्व बैराड में स्मैक के साथ पकडा गया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शिवपुरी में स्मैक की खेप खपाने आया था और शहर में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क से उसका सीधा संपर्क था।

फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर शहर में पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कर्बला क्षेत्र के पास घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामनिवास उर्फ करुआ रावत निवासी पाटई, जिला ग्वालियर के रूप में हुई है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। जब्त की गई स्मैक की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही हैं।

Next Post

सऊदी अरब में भारत के अगले राजदूत होंगे विपुल, सुहैल खान की लेंगे जगह; जानें उनका शानदार करियर ग्राफ

Wed Jun 3 , 2026
भारतीय राजनयिक विपुल को सऊदी अरब साम्राज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी विपुल, डॉ. सुहैल एजाज खान का स्थान लेंगे। भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। […]

You May Like