पांढुरना: जिला पुलिस अधीक्षक के बंगले के पास हवाई फायर करने वाले नाबालिग बालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इसके पास से बंदूक भी जप्त कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उसे नरसिंहपुर जिला भेजा ।ज्ञातव्य हो कि नगर जिला मुख्यालय के पुराने शासकीय चिकित्सालय परिसर के ही एक शासकीय बंगले में जिला पुलिस अधीक्षक का निवास स्थान है,इसी से लगे कब्बाडी मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिक बालक द्वारा धुरंडी के दिन बंदूक से हवाइ फायर की थी,जिससे जिला पुलिस अधीक्षक बंगले के साथ ही इस कब्बाडी मोहल्ले तथा इससे लगी शासकीय चिकित्सकों,स्टाँप नर्स,अन्य कर्मचारियों तथा आसपास के लोगों में हडक़ंप सा मच गया था,यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर भी खुब वायरल हुई थी।
इसके बाद यह बालक फरार हो गया था,जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रहीं थी,मुखबिर से मिली सूचना के बाद इस बालक को पुलिस द्वारा पकड इसके पास से वह बूंदक भी जप्त कि थी जिससे इसने हवाई फायर की थी,पुलिस ने इस बालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां इसकी जमानत रद्द होने पर इस नाबालिक बालक को नरसिंहपुर जिला जेल भेजा गया ।
