​राजगढ़-खिलचीपुर मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार कार का टायर फटा, तीन लोग घायल

राजगढ़: राजगढ़ से खिलचीपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया. अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए,टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. तेज रफ्तार के कारण कार पलट गई. दुर्घटना में चालक राजू (पिता गुलाम नबी, उम्र 50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया. वहीं, राजगढ़ निवासी वारिस (पिता वासिद, उम्र 25 वर्ष) और फरहान (पिता इमरान, उम्र 25 वर्ष) को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
गर्मी में टायर की सावधानी जरूरी जानकारी के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण टायर का फटना रहा. विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के मौसम में कमजोर या घिसे हुए टायरों के फटने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में वाहन चालकों को चाहिए कि वे समय-समय पर टायर की स्थिति जांचें और उचित हवा का प्रेशर बनाए रखें.

Next Post

​6 महीने से अंधेरे में बघेला गांव का हरिजन मोहल्ला, मात्र 1 घंटे मिल रही बिजली; ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

Wed Apr 1 , 2026
खिलचीपुर:बघेला गांव के हरिजन मोहल्ला में बिजली संकट, ग्रामीणों ने अटल ज्योति डीपी से कनेक्शन की मांग की इस दौरान ग्रामीणों ने खिलचीपुर एसडीएम और जिला कलेक्टर राजगढ़ आवेदन दिया. खिलचीपुर क्षेत्र के ग्राम बघेला स्थित हरिजन मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर प्रशासन से राहत की मांग […]

You May Like