पीतांबरा पीठ पर लगा मेला, उमड़ रही देशभर के श्रद्धालुओं की भीड़

दतिया: महाशिवरात्रि के अवसर पर सिद्धपीठ श्री पीतांबरा मंदिर में आज सुबह से लगे मेले में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर में वनखण्डेश्वर महादेव पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की कतार लगी है। श्री पीतांबरा पीठ के आचार्य पं. विष्णुकांत मुड़िया स्वयं पूजन करा रहे हैं।

श्री पीतांबरा पीठ के वनखण्डेश्वर महादेव पर तो वार्षिक मेला लगा ही है, बड़ौनी के गुप्तेश्वर महादेव पर भी वार्षिक मेला लगाया गया है। श्री गहोई वाटिका के नर्मदेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक, सुंदरकाण्ड का पाठ, प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार भांडेर में उमा-महेश्वर महादेव पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। ग्राम सालौन भर्रोली के महादेव पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।

Next Post

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पीतांबरा पीठ में की पूजा

Wed Feb 26 , 2025
दतिया: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने निजी हेलीकॉप्टर से दतिया आकार पीतांबरा पीठ पर पूजा की एवं मां बगलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने स्वामीजी महाराज से भी मुलाकात की और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी किया। इसके […]

You May Like