उरी में आर्मी कैंप पर BAT हमले की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने आर्मी कैंप पर किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब।

श्रीनगर, 13 अगस्त (वार्ता): जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) द्वारा किए गए हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। BAT कमांडो ने आज सुबह उरी के कमलकोट सेक्टर में एक आर्मी कैंप पर हमला करने की कोशिश की थी।

भारतीय जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि BAT के हमले का उद्देश्य भारतीय सीमा में घुसपैठ करना और सैनिकों को नुकसान पहुंचाना था। सेना ने फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Next Post

रूडी ने कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में अपनी बादशाहत बरकरार रखी, संजीव बालियान हारे

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त(वार्ता) कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जीत हासिल कर इस पद पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। श्री रूडी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को चुनाव में मात […]

You May Like