अक्षय कुमार के साथ ‘समुक’ में नजर आ सकती हैं रुक्मिणी मैत्र

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ में बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र की एंट्री हो सकती है।चर्चा है कि रुक्मिणी फिल्म में अहम भूमिका के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, रुक्मिणी को फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना जा सकता है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ब्रिटेन में जारी है।

फिल्म में साइंस-फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने को मिलेगा। सूत्र ने बताया कि रुक्मिणी फिल्म के लिए बातचीत में हैं और उनका किरदार कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निर्माताओं को ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जो किरदार में गहराई और इंटेंसिटी ला सके। ‘समुक’ की दुनिया को देखते हुए फिल्म की कास्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्माताओं का मानना है कि रुक्मिणी के जुड़ने से फिल्म की कास्ट को एक अलग ऊर्जा मिलेगी।

बंगाली सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं रुक्मिणी के लिए हिंदी सिनेमा के इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक नया अनुभव होगा। फिल्म से जुड़ी कहानी और किरदारों की अधिकांश जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। ‘समुक’ के जरिए अक्षय कुमार और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह करीब 13 वर्ष बाद एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म पिछले दो वर्षों से अधिक समय से तैयार की जा रही है और इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों के लिए बनाया जा रहा है। साइंस-फिक्शन, एक्शन और सर्वाइवल के मिश्रण वाली ‘समुक’ के वर्ष 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

.....

Next Post

तिलक वर्मा का अर्धशतक, उत्तर क्षेत्र को हराकर दक्षिण क्षेत्र फाइनल में

Wed Sep 2 , 2026
बेंगलुरु, 02 सितंबर (वार्ता) तिलक वर्मा (नाबाद 51), नारायण जगदीशन (43) और रिकी भुई (42) की पारियों की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने बुधवार को उत्तर क्षेत्र को सात विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला पूर्वी क्षेत्र से होगा। आज यहां […]

You May Like