भिंड: जिले के लहार क्षेत्र के अधिवक्ता अक्षय प्रताप सिंह कौरव ने लंदन के ऐतिहासिक चर्च हाउस, वेस्टमिंस्टर में आयोजित भारतीय मध्यस्थता परिषद के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने व्यवसायिक विवादों में कानूनी सहयोग पर अपने विचार रखे।
दबोह कस्बे के जगदीश पुरा निवासी कौरव ने ग्वालियर से एलएलबी की पढ़ाई की और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। वर्तमान में वे लंदन से एलएलएम कर रहे हैं।
“भारत-यूके वाणिज्यिक विवादों पर मध्यस्थता: मध्यस्थता प्रक्रियाओं का समन्वय” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रमकृष्ण गवई और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत की मध्यस्थता प्रणाली को मजबूत बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
