जबलपुर: जिले की सभी तहसीलों व ब्लॉकों के वरिष्ठ किसान प्रतिनिधियों ने म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नवागत अधीक्षण यंत्री (ग्रामीण) खुशियाल सिंह शिववंशी से सौजन्य भेंट कर किसानों की विद्युत समस्याओं पर चर्चा की।भारत कृषक समाज महाकौशल म.प्र. के अध्यक्ष इंजी. के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने कड़ाके की ठंड में खेती हेतु दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही ओवरलोड/खराब ट्रांसफार्मर समयसीमा में बदलने, हॉर्स पावर बढ़ाकर जारी बिल वापस लेने, 10 घंटे से कम आपूर्ति वाले फीडरों के प्रभारियों व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, फर्जी चोरी प्रकरण वापस लेने तथा नए ट्रांसफार्मरों के लिए योजना बनाकर शासन को भेजने की मांग की गई।
अधीक्षण यंत्री ने समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुभाष चंद्रा, रूपेंद्र पटेल, एड. रामगोपाल पटेल, अनिल चिले, रमेश नवेरिया, जितेंद्र देसी, हरनारायण राजपूत, रामेश्वर अवस्थी, टीकराम पटेल, मुकेश ठाकुर, जितेंद्र पटेल, अंकित पटेल, मनोज पटेल, पंकज बागरी, अर्जुन सिंह लोधी, अनिरुद्ध बागरी, संतोष बर्मन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विद्युत समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश सिंह ठाकुर ने किया।
