अंधे क़त्ल का राज खुला नशे की हालत में दोस्त ने ही की थी हत्या

सीधी:अंधी हत्या का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।आरोपी ने होली के दरम्यानी रात नशे की हालत मे आपसी विवाद को लेकर हत्या की थी।कोतवाली पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पुलिस ग्राम बहेरा पहुंची जहां सूचनाकर्ता के घर के पीछे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। उसकी पहचान सतीष कुमार पाठक पिता नागेन्द्र प्रसाद पाठक उम्र 32 वर्ष निवासी जगतपुर थाना अमिलिया जिला सीधी का होना पाया गया ।

साक्ष्यों के आधार पर मामले के संदेही बड़का साहू निवासी बमुरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूंछताछ की गई जो अपना अपराध करना स्वीकार किया एवं अपने बयान मे बताया कि वह मृतक से पूजा पार्क मे मिला था और हम लोग अक्सर साथ मे शराब पीते थे। घटना के दिन हम लोग ग्राम बहेरा पूर्व सरोज कुशवाहा के घर के पीछे गए वहां शराब पिये एवं नशे की हालत मे सतीश पाठक के साथ मेरा विवाद हो गया.

जिस पर मैंने सतीश के पेट मे लात-घूसा से मारा तो वह वही गिर गया। कुछ देर बाद मैने उसको पास से देखा तो उसकी सांस नही चल रही थी तब मै डर कर सतीष की लाश को कुछ दूर घसीट कर सरोज कुशवाहा के घर के पीछे फेक दिया था। आरोपी बडका साहू पिता सुन्दर साहू उम्र 62 वर्ष निवासी बमुरी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, उनि राजमणि अहिरवार, सउनि बीएल यादव, आरक्षक आदर्श सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सोलंकी एवं साइबर सेल सीधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

मोदी की रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना धरातल से गायब है: राहुल

Fri Apr 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया है कि उन्होंने करीब एक साल पहले रोजगार से जुड़ी योजना की शुरुआत बड़े धूमधाम से की थी लेकिन उसके परिणाम धरातल पर कहीं नजर नहीं […]

You May Like

मनोरंजन