भिंड में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, आसपास का क्षेत्र कराया खाली

भिंड:भिंड में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कार्यालय के आधिकारिक मेल पर आए इस धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। एहतियात के तौर पर पासपोर्ट ऑफिस के आसपास की दुकानों को भी बंद कराया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

हालांकि शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।इससे पहले इंदौर के आरटीओ कार्यालय को भी संदिग्ध ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

Next Post

बस का इंतजार कर रहे युवकों को कार ने कुचला

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत लोहारी के पास बस का इंतजार कर रहे तीन युवकों को कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों को चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मोह. हसन 49 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि साथी अब्दुल हकीम, मोह. हैदर […]

You May Like