रैपिडो पर अब दिल्ली मेट्रो की टिकट बुकिंग सुविधा

नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) और ओएनडीसी के साथ साझेदारी की है, जिससे ओएनडीसी इंटीग्रेशन द्वारा सीधे रैपिडो ऐप से दिल्ली मेट्रो के टिकट बुक किए जा सकेंगे।

इस गठबंधन का औपचारिक लॉन्च आज यहां किया गया। इस अवसर पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार, ओएनडीसी के सीईओ एवं सीओओ विभोर जैन तथा रैपिडो के सह संस्थापक अरविंद साका मौजूद थे। ओएनडीसी के ओपन नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा यात्री अब दिल्ली मेट्रो के टिकट रैपिडो ऐप से खरीद सकेंगे। टिकटिंग के अलावा, रैपिडो और डीएमआरसी ने मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक अभियान शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य दैनिक यात्रा के अनुभव में सुधार लाना है। इनमें रैपिडो द्वारा बुक किए जाने वाले मेट्रो टिकट पर एक्सक्लुसिव डिस्काउंट, चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर निर्धारित पिकअप एवं ड्रॉप-ऑफ पॉईंट, मेट्रो यात्रियों के लिए रैपिडो बाईक मेट्रो का किराया फ्लैट 25 रुपये और ज्यादा ट्रैफिक वाले स्टेशनों तक सुरक्षित रूप से पहुँचने के लिए महिलाओं के लिए निर्धारित पिकअप ज़ोन।

 

 

Next Post

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में क्षेत्रीय शुल्क शामिल किया जाये: ईईपीसी

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) ईईपीसी इंडिया के अध्यक्ष पंकज चढ्ढा ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में स्टील, एल्युमीनियम और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्रीय शुल्क शामिल किए जाने चाहिए क्योंकि यह इंजीनियरिंग सामान निर्यात के लिए महत्वपूर्ण है, जो देश के कुल व्यापारिक निर्यात का लगभग एक-चौथाई हिस्सा […]

You May Like