वाहनों में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर वाहनों में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की. आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका क्षेत्र में जुलूस भी निकाला.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोड पर एक वाहन चालक और आरोपियों का बीच विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपियों ने चालक का पीछा किया था. आरोपियों ने चालक के नहीं मिलने पर दूसरे चालक को निशाना बनाकर बीच सड़क पर आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर दी. मामले की शिकायत होने पर 5 आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरारा है. पुलिस की गिरफ्तार में आए आरोपियों की पहचान अनस (22), आरिश खान (24) मोहम्मद अदनान (17) केडी उर्फ फेस (22) और वाहिद (25) के रूप में की गई है. इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फराह अभी फरारा चल रहा है. पुलिस का दावा है कि ज्लद ही उसकी गिरफ्तारी की जा सकता है.

Next Post

कैफे में तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले 5 गिरफ्तार

Thu Nov 20 , 2025
भोपाल।मिसरोद थाना पुलिस ने कैफे में तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले नकाबपोशो का पर्दाफाश किया. पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी जिन वाहनों से कैफे में आए थे, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही वारदात […]

You May Like