इम्तियाज अली की ओ साथी रे का ट्रेलर रिलीज, अदिति राव हैदरी-अविनाश तिवारी के रिश्ते में आएगा नया मोड़

इम्तियाज अली की नई ड्रामा सीरीज ‘ओ साथी रे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल स्टारर यह सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इम्तियाज अली की अपकमिंग ड्रामा सीरीज ओ साथी रे का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामापाल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

इस सीरीज की कहानी ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी टूटने के कगार पर है। जहां अदिति राव हैदरी रोशनी के किरदार में और अविनाश तिवारी करण के किरदार में नजर आने वाले हैं। जब ये दोनों अपनी शादी बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं, तभी रोशनी की जिंदगी में प्रद्युम्न यानी अर्जुन रामपाल की एंट्री होती है। इस सीरीज का ट्रेलर देखकर ऑडियंस के होश जरूर उड़ने वाले हैं।

सबसे दिलचस्प लगा प्यार करने का अंदाज
ओ साथी रे में करण का रोल करने वाले एक्टर अविनाश तिवारी ने अपने किरदार को लेकर कहा कि मुझे इस किरदार में सबसे दिलचस्प उसका प्यार करने का अंदाज लगा। करण की पूरी दुनिया रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है और उसकी पहचान भी काफी हद तक रोशनी के पति होने से जुड़ी है। लेकिन, उसके इस प्यार के पीछे अपनी असुरक्षा की भावना और कमजोरियां भी हैं। करण चाहता है कि रोशनी खुश रहे, लेकिन उसके सामने मुश्किल तब आती है, जब वह रोशनी की खुशी में अपनी खुद की जगह नहीं देख पाता है। इस किरदार के जरिए मुझे प्यार के कई अलग-अलग रंगों को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला।

अपनी पहचान तलाशती नजर आएंगी अदिति
वहीं अदिति राव हैदरी ने अपने रोल को लेकर कहा कि मेरा किरदार एक ऐसी महिला का है, जो खुद को समझने की कोशिश कर रही है। वह किसी की बेटी, पत्नी और बहन होने के साथ-साथ अपनी इच्छाओं और भावनाओं वाली एक अलग इंसान भी है। रोशनी का किरदार इसलिए खास है, क्योंकि वह न तो पूरी तरह परफेक्ट है और न ही उसे किसी एक दायरे में बांधा जा सकता है। इस किरदार को निभाते हुए मुझे एक ऐसी महिला की भावनात्मक उलझनों को समझने का मौका मिला, जो अपने फैसलों के नतीजों के बीच खुद की पहचान तलाश रही है।

4 दिसंबर को होगी रिलीज
ओ साथी रे का प्रोडक्शन विंडो सीट फिल्म्स के साथ इम्तियाज अली, मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार ने किया है। जबकि इस फिल्म में इम्तियाज अली के भाई आरिफ अली बतौर प्रोड्यूसर नजर आने वाले हैं, इससे पहले वो शी और लेकर हम दीवाना दिल जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। ये सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Next Post

रूस के कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के साथ संपर्क

Thu Nov 26 , 2026
मॉस्को 26 नवंबर (वार्ता) रूस के कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के साथ कुछ संपर्क हैं। क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहायक यूरी उशाकोव ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमारे कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों के साथ कुछ संपर्क हैं।” श्री उशाकोव ने बताया […]

You May Like