अर्थ बिल्डर कम्पनी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

पैसा दोगुना करने का झासा देकर जमा कराई गई थी राशि

नवभारत न्यूज

रीवा, 19 फरवरी, शहर के समदडिय़ा बिल्डिंग में स्थित अर्थ बिल्डर कम्पनी द्वारा तीन साल में राशि दोगुना करने की लालच देकर कई निवेशको के साथ ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. वन विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ की शिकायत पर समान पुलिस ने कम्पनी के सीईओ नीरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

बताया गया कि अर्थ बिल्डर द्वारा शहर एवं शहर से लगी गांव की भूमि खरीद कर प्लाट काटने का काम करती है और कम्पनी में पैसा लगाकर दोगुना करने की लालच देकर लोगो से राशि जमा कराई जाती है. लेकिन उन्हे पैसा नही दिया जाता. वन विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ एनआर चौधरी ने अगस्त 2023 में 10 लाख रूपया निवेश किया था जिसका बकायदे अनुबंध पत्र भी तैयार किया गया. जिसमें यह तय था कि तीन साल में राशि डबल करके दी जायेगी. हर महीने 1 लाख 66 हजार रूपया दिया जायेगा, इस तरह से तीन साल में 20 लाख मिल जायेगे. लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी एक रूपया नही दिया गया. श्री चौधरी ने बताया कि कार्यालय जाने पर ताला लटका मिला. पूरे मामले की शिकायत समान थाने में की गई, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. अर्थ बिल्डर द्वारा अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारियो के पैसे निवेश कराये गये है और अब वापस नही किये जा रहे है.

Next Post

शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर

Wed Feb 19 , 2025
  *पुलिस ने भोला गुर्जर को किया गिरफ्तार, अब तक 5 पकड़े गए, दो हैं फरार* नवभारत न्यूज ग्वालियर। एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए 6 साल के शिवाय के अपहरण मामले में पुलिस ने तिघरा रोड पर शॉर्ट एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी भोला गुर्जर को गिरफ्तार कर […]

You May Like