मंत्री सावित्री ठाकुर ने गैस दुर्घटना पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं

धार। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर मंगलवार को विगत दिनों ज़िले के पीथमपुर निजी फैक्ट्री में हुई गैस दुर्घटना में तिरला ब्लॉक के आहु समीप ग्राम सिंदो?ा निवासी जगदीश निनामा के असामयिक निधन पर उनके निवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि इस दुखद घड़ी में मैं पूरे परिवार के साथ खड़ी हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान तिरला मंडल अध्यक्ष शुभम पाटीदार व क्षेत्रीय नेता उपस्थित थे

Next Post

पुलिस महकमे के 89 आरक्षक-प्रधान आरक्षकों के तबादले

Wed Sep 10 , 2025
भोपाल। पुलिस विभाग में आज बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। कुल 89 आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी तबादले संबंधित कर्मचारियों की स्वेच्छा से मांगे गए स्थानों पर किए गए हैं। स्थानांतरित आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों की सूची जारी कर दी गई है,जो इस प्रकार […]

You May Like