सतना :सतना जिले के मझगवां में बच्चों के पोषण प्रबंधन में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने दो आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के खिलाफ दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्यवाही की है। इनमें तीन सदस्यीय जिला स्तरीय गठित जांच समिति के प्रतिवेदन अनुसार पर्यवेक्षक सुश्री दीपक विश्वकर्मा और श्रीमती करूणा पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभिन्न बिन्दुओं पर जवाब मांगा गया था।
बाल विकास परियोजना चित्रकूट-1 की संविदा पर्यवेक्षक श्रीमती करूणा पाण्डेय और सुश्री दीपक विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत जवाब और स्पष्टीकरण को समाधानकारक नहीं पाये जाने पर इनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किये गये है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
