कन्तोरा में अब नहीं खुलेगी शराब दुकान, महिलाओं ने आभार जताया

जबलपुर: पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कंतोरा के मार्ग पर शराब दुकान एवं अहाता खुलने से ग्रामीणों में काफी रोष था। जिसके कारण महिलाओं की नींद उड़ गई थी। ग्राम की महिलाओं ने शराब दुकान न खुलने के लिए निरंतर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम से लेकर सीएम के नाम तक ज्ञापन दिया। जिसके परिणाम स्वरूप इस मार्ग पर शासन ने शराब दुकान न खोलने का निर्णय लिया है। यह समाचार मिलते ही ग्रामीणों में हर्ष है।

बुधवार को ग्राम कंतोरा की महिलाओं ने विधायक अजय बिश्नोई के कार्यालय पहुंचकर विधायक का आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती सीता साहू, सीमा साहू, उल्का साहू , एकता साहू सुमन झरिया, किरण,सुलोचना रजक, हीराबाई ज्योति, अरुण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Next Post

जलजमाव का खतरा टला, नाले की सफाई से राहत की सांस

Thu Jul 10 , 2025
इटारसी। बंगलिया नाले पर हर वारिश की तरह इस वारिश में भी रपटे पर पानी आ गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। पानी के वहाब में आया कचरा नाले पर जमा हो जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया था, जिससे आसपास जलभराव की स्थिति बनने लगी। […]

You May Like

मनोरंजन