बिना स्वीकृति हो रहा भवनों का निर्माण

छिंदवाड़ा, शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम से बिना स्वीकृति लिए भवन निर्माण करने की शिकायत मिलने के बाद आज नगर निगम की टीम ने शहर के नागपुर रोड एवं सिवनी रोड के विभिन्न व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान भवनों के अनुज्ञा के विपरीत निर्माण के तथ्य सामने आए. यह निरीक्षण कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, विवेक चौहान एवं स्मिता इंदौरकर द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में नगर निगम के नियमों का उलंघन करने की बात सामने आई जिस पर निगम अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की बात कही है. अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य करना नियमानुसार दंडनीय है और इस पर कठोर कदम उठाए जाएंगे.

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि भवन निर्माण कार्य केवल स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही किया जाए, ताकि शहर के विकास कार्यों में बाधा न आए और कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित हो. नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि भवन निर्माण कार्य केवल स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही किया जाए, ताकि शहर के विकास कार्यों में बाधा न आए और कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित हो सके.

Next Post

डीएसपी ने भारत का पहला फ्लेक्सीकैप ईटीएफ फंड - डीएसपी निफ्टी 500 फ्लेक्सीकैप क्वालिटी 30 ईटीएफ लॉन्च किया

Fri Sep 26 , 2025
दीर्घकालिक निवेशकों के लिए लचीलापन, गुणवत्ता और सुविधा का संयोजन मुंबई, 25 सितंबर, 2025: डीएसपी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नए फंड, डीएसपी निफ्टी 500 फ्लेक्सीकैप क्वालिटी 30 ईटीएफ, के लॉन्च की आज महत्वपुर्ण घोषणा की है । यह फंड भारत का पहला फ्लेक्सीकैप एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है […]

You May Like