तीन दिन लाइन में लगने पर मिल रही खाद, व्यवस्था में हो सुधार

मधुसूदनगढ़:भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) महाशक्ति के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने कलेक्टर गुना को पत्र लिखकर जिले में खाद वितरण व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया है। श्री चौहान ने बताया कि उन्होंने 11 अक्टूबर को स्वयं डबल लोक मधुसूदनगढ़ में किसानों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि उन्हें खाद मिलने के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने डबल लोक संचालक से चर्चा की, जिन्होंने बताया कि उनके खाद के ऑर्डर पेंडिंग हैं।

चौहान ने पत्र में कहा कि डबल लोक पर खाद की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सोसाइटी स्तर पर भी वितरण निरंतर जारी रखा जाए। केवल तभी व्यवस्था में सुधार संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि खरीफ सीजन में किसान पहले ही लाइन में लगे रहे, और अब रवि सीजन में भी स्थिति बहुत खराब है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। भाकियू महाशक्ति के जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि डबल लोक के खाद ऑर्डर की पेंडेंसी तुरंत समाप्त की जाए और किसानों को निरंतर खाद उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो किसानों को उत्पादन और खेती में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि किसानों को बिना किसी बाधा के खाद मिल सके और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Next Post

अजमीढ़ जयंती पर समाज समागम में शामिल हुए जिले भर से समाज बंधु

Mon Oct 13 , 2025
ब्यावरा: महाराजा अजमीढ़ जयंती के अवसर पर रविवार को मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया. जिले भर से समाज बंधु आयोजन में शामिल हुए.मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला संगठन के तत्वावधान में स्थानीय वल्लभा परिसर में स्वर्णकार समाज समागम और महाराजा अजमीढ़ की […]

You May Like