अजमीढ़ जयंती पर समाज समागम में शामिल हुए जिले भर से समाज बंधु

ब्यावरा: महाराजा अजमीढ़ जयंती के अवसर पर रविवार को मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया. जिले भर से समाज बंधु आयोजन में शामिल हुए.मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला संगठन के तत्वावधान में स्थानीय वल्लभा परिसर में स्वर्णकार समाज समागम और महाराजा अजमीढ़ की महाआरती का आयोजन किया गया.

वरिष्ट जनों और अतिथियों के सम्मान के साथ महिला मंडल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता रहे प्रतिभागियों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार रहे. स्वर्णकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दुर्गेंश सोनी रेहटी वाले, प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी, प्रांतीय सचिव देवीलाल सोनी आगर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, मांगीलाल सोनी, कैलाश सोनी, स्वर्णकार विचार मंच के अध्यक्ष बनवारी सोनी, मुकेश सोनी इंजिनियर, घनश्याम सोनी नरसिंहगढ़, महिला मंडल जिला अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी सोनी, अनिता सोनी, बद्रीलाल सोनी पढ़ाना वाले अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

भव्य चल समारोह वल्लभा परिसर से शुरु होकर पीपल चौराह, अहिंसा द्वार, जगात चौक, मैन मार्केट से होता हुआ वापस वल्लभा परिसर पहुंचा. चल समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया.
अजमीढ़ जयंती के आयोजन में नरसिंहगढ़, पचोर, बोड़ा, मलावर, लखनवास, जीरापुर माचलपुर, खुजनेर, राजगढ़, छापीहेड़ा, करेड़ी, भोजपुर, नलखेड़ा, गुना, आरोन, बीनागंज सहित सुठालिया व अन्य जगहों से समाज बंधु शामिल हुए.
ये रहे प्रथम विजेता
फेंसी ड्रेस में निष्ठा सोनी प्रथम, डांस 5 से 10 वर्ष में वीरा जजावरा प्रथम, 11 से 16 में महिमा सोनी प्रथम, गायन वादन में वैश्नवी सोनी, दिशा सोनी प्रथम, रानू जजावरा प्रथम स्थान पर रहे.

Next Post

चाय पर चर्चा : ग्वालियर चंबल का सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े

Mon Oct 13 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल संभाग का सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े और सभी लोग पूर्व की भांति एक साथ मिलकर राष्ट्र हित के लिए कार्य करें, इसी विषय को केंद्र में रखकर चाय पर चर्चा की गई। इस चाय की चर्चा में सभी युवाओं ने अपने-अपने विचार रखकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने […]

You May Like

मनोरंजन