एवियन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात: पश्चिम एशिया, समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय रिश्तों पर हुई अहम चर्चा

एवियन। फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए सभी देशों का मिलकर काम करना जरूरी है।

पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने उठाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख जाहिर किया। ट्रंप ने कहा कि वह भारत का बहुत सम्मान करते हैं और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे।

दोनों नेताओं की यह मुलाकात वैश्विक स्तर पर बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों, खासकर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री सुरक्षा के मुद्दों के बीच हुई है। बैठक को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंडी प्रशासन की कार्रवाई, 28,194 की वसूली

Wed Jun 17 , 2026
मंदसौर। मंडी सचिव मंदसौर लक्ष्मण सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि मंदसौर-नीमच जिला संभागीय निरीक्षण दल द्वारा मंडी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक MP43G2153 को रोककर जांच की गई। वाहन में 120 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया जा रहा था, किंतु परिवहन हेतु […]

You May Like