आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

बुधनी। नगर में आवारा और पालतु कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. गली-मोहल्लों, स्कूल मार्गों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर कुत्तों के झुंड आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहे हैं. बढ़ते डॉग बाइट के मामलों से नगर में भय का माहौल बना है.

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 2 से 4 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं. जिनमें स्कूली बच्चे, मजदूर, बुजुर्ग और राहगीर शामिल हैं. कई मामलों में घाव गंभीर होने पर पीडि़तों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. पूर्व में भी डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को लेकर मीडिया द्वारा मामला उठाया गया था, जिसके बाद नगर परिषद ने अभियान चलाते हुए कुछ लोगों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन वर्तमान में फिर हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. गत दिवस बेरखेड़ी स्थित नर्मदा पुल घाट पर पत्रकार बसंत माझी पर कुत्ते ने हमला कर दिया. हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई. इस घटना ने नगर में कुत्तों के बढ़ते खतरे को और उजागर कर दिया है. कुत्तों से बचने के प्रयास में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है. नगरवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ा जाए, नसबंदी व टीकाकरण अभियान चलाया जाए, पालतु कुत्तों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं.

 

 

 

Next Post

बारह दिन बाद भी नहीं मिला जहरीला पानी मिलने का प्वाइंट!

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर: शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र की नर्मदा जलप्रदाय लाइन में जहरीला पानी मिलने का पता नगर निगम आज तक नहीं लगा पाया है. खास बात यह है कि पूरे क्षेत्र में नगर निगम, ड्रेनेज विभाग, स्वास्थ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सब जहरीला पानी ढूंढने में लगे हुए हैं. उक्त […]

You May Like