चुरहट में हुआ कव्वाली का जंगी मुकाबला

चुरहट। नगर परिषद चुरहट में जामा मस्जिद के पास कव्वाली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुखनंदन सोनी रहे।

कव्वाली कव्वाल शहजादे चंचल एवं कव्वालियां उजना नाच रही का जंगी मुकाबला हुआ। जिसमें सीधी-सिंगरौली दोनों जिले मिलकर लंबे अरसे से चुरहट विधानसभा क्षेत्र नगर परिषद चुरहट में कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है। कव्वाली के समस्त आयोजनकर्ता एवं व्यापारी आमजन के सहयोग से कव्वाली का कार्यक्रम कराया जाता है। कव्वाली के पहले मस्तान बाबा में चादर चढ़ाई गई। इसके बाद कव्वाली का आयोजन हुआ। कव्वाली के आयोजन में कव्वाल एवं कव्वालियां दोनों का काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। करीबन 9 बजे रात से सुबह 6 बजे तक 10000 की संख्या में सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Next Post

जरा सी बारिश में उफनी नालियां, शहर की सड़कें जलमग्न

Wed Jun 4 , 2025
सीहोर. बुधवार सुबह से उमस के कारण बेहाल लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दोपहर में बादल जोरदार बरसे. लगभग आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन सफाई के अभाव में गंदगी से सनी नालियां उफन गईं और गंदगी सड़कों पर जमा हो गई, जिससे लोगों को […]

You May Like