भोपाल। अशोका गार्डन स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में चातुर्मासरत मुनिश्री 108 उपाध्याय विशोक सागर एवं मुनिश्री 108 विनिवोध सागर मुनिराज का भव्य पिक्षिका परिवर्तन समारोह सानंद संपन्न हुआ। प्रातः बेला में भगवान का अभिषेक, शांति धारा और पूजन के पश्चात पाठशाला के बच्चों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें दिल्ली चातुर्मास हेतु आमंत्रित किया। प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि पिक्षिका परिवर्तन आत्मशुद्धि और अहिंसा पालन का प्रतीक है। कार्यक्रम में पंचायत कमेटी ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज बांगा, जैन समाज अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन, महिला मंडल अध्यक्षा अमिता जैन, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष संतोष जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
