सड़क और पानी की समस्या से जूझ रहा वार्ड 36, महिलाओं ने लगाई गुहार

सिंगरौली: सीधी की लीला साहू मामले के बाद अब सिंगरौली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 की महिलाओं ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। महिलाओं ने बताया कि वार्ड में न तो सड़क है और न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।

कई महिलाओं ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह समस्या समाधान में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। गर्भवती महिलाओं ने चिंता जताई कि सड़क नहीं होने से एंबुलेंस वार्ड तक नहीं पहुंच पाती, जिससे वे लगातार डर और असुरक्षा में जी रही हैं। नगर निगम के आरओ आरपी वैश्य ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Post

मोदी ने की विपक्षी दलों से राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील

Tue Aug 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों से मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की। श्री मोदी ने यहां संसद भवन के सभागार में आयोजित राजग सांसदों की एक बैठक में सभी विपक्षी […]

You May Like