जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, चार गंभीर घायल

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुधगुआ में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दीपू अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनरत अहिरवार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बुधगुआ में लंबे समय से जमीन को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। झगड़े के दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें दीपू अहिरवार को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अनरत अहिरवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन पिपट थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Next Post

छतरपुर में सड़क हादसा: क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे युवक की मौत, दो दोस्त घायल

Fri Dec 26 , 2025
छतरपुर: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।जानकारी के […]

You May Like