गिरगांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

ग्वालियर। गिरगांव स्थित लोढ़ी माता मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कथा से पूर्व प्रातः काल की बेला में मंगलकलश एवं श्रीमद्भागवत पुराण पोथी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने शोभायात्रा में भाग लिया। महिलाओं ने पीली साड़ी पहन कर नंगे पांव कलश सिर पर उठा कर नगर के मंदिरों में भ्रमण किया। कलश यात्रा पर जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा की। भागवत भगवान के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के दौरान मंदिरो में पूजा अर्चना की गई।

शाम की बेला में कथावाचक आचार्य दिनेश शास्त्री ने कलश यात्रा में शामिल होने का महत्व और भागवत की महिमा का बखान किया। उन्होंने बताया कि अनंत जन्मों के पुण्यों का उदय होता है तब उन्हें भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। भागवत कथा को पुराणों में प्रेत पीड़ा विनाशनी कहा गया है। आचार्य ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। कथा से पूर्व पंडित रामनिवास शास्त्री द्वारा परीक्षित चौधरी बंटी सिंह गुर्जर एंव श्रीमती सत्यभामा ने व्यास मंच की पूजा कराई।

कलश यात्रा में चौधरी अतर सिंह, शिव सिंह पूर्व सरपंच, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, राजेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, सुल्तान सिंह, सुरेश सिंह, रामवीर सिंह ,अजय सिंह, जसवंत सिंह ठेकेदार, भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी पंकज पाठक, अमरीश शर्मा अखंड अग्रवाल चौधरी राम गुर्जर सहित भारी संख्या में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

सकल ब्राह्मण महासमिति आज करेगी कैंसर जागरूकता सेमिनार

Tue Feb 3 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय , ऊंट पुल जिंसी रोड पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि कल 4 फरवरी को दोपहर 3 बजे विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति एवं गोग्स […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।