तुलसी कुमार और अपारशक्ति खुराना ने रोमांटिक ट्रैक ‘निक्की निक्की गल’ में साथ काम किया

मुंबई, (वार्ता) तुलसी कुमार और अपारशक्ति खुराना ने रोमांटिक ट्रैक ‘निक्की निक्की गल’ में साथ काम किया है। ‘निक्की निक्की गल’ दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ट्रैक है।

साक्षी रत्ती द्वारा रचित और लिखित, तथा तानी तनवीर के सिनेमैटिक निर्देशन में बना ‘निक्की निक्की गल’ सुर, भावना और कहानी को बेहद सहजता से पिरोता है। म्यूज़िक वीडियो में तुलसी और अपारशक्ति की बेहतरीन केमिस्ट्री चमकती है, जबकि हर सुर, हर बोल और हर फ्रेम इस ट्रैक की नॉस्टैल्जिक खूबसूरती को और निखारता है।

तुलसी कुमार ने साझा किया,“मैंने ‘निक्की निक्की गल’ इसलिए चुना क्योंकि इसने मुझे पुराने ज़माने के रोमांस की यादों में लौटा दिया। यह उन छोटी-छोटी बातों के बारे में है जो सच में मायने रखती हैं। एक साझा मुस्कान, एक खामोश पल। अपारशक्ति के साथ काम करना बेहद मज़ेदार रहा; उनकी एनर्जी ने हर टेक को सहज और नैचुरल बना दिया। कश्मीर में शूटिंग ने पूरे अनुभव में एक जादुई सुकून जोड़ दिया। मीर देसाई की मिनिमलिस्ट लेकिन गहराई से प्रभावशाली प्रोडक्शन ने भावनाओं को बिना दबाए खुलकर सांस लेने दी, जबकि साक्षी रत्ती की खूबसूरत रचना ने माहौल को बिल्कुल परफेक्ट बना दिया। और तानी तनवीर ने, हमेशा की तरह, विज़न को बिल्कुल सही पकड़ा। उनकी सिनेमैटिक प्रस्तुति सरल, ईमानदार और दमदार है, जो कहानी की आत्मा को पकड़ती है। इस गीत के ज़रिये मैं प्यार की सबसे कोमल और मासूम भावना से जुड़ पाई।”

अपारशक्ति खुराना ने कहा ,‘निक्की निक्की गल’ की सादगी ही मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है। इसने याद दिलाया कि रोमांस में हमेशा भव्य इशारों की ज़रूरत नहीं होती – कभी-कभी छोटी-सी सरप्राइज़, खामोश और दिल से जुड़े पल ही हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। तुलसी, साक्षी रत्ती और मीर देसाई के साथ मुझे एक बेहतरीन गैंग मिला, और इस हमारे बेबी को दर्शकों के साथ साझा करना बेहद खुशी की बात है। वीडियो के मोर्चे पर, कश्मीर जैसी सांस रोक देने वाली जगह पर शूटिंग करना – उसकी शांत घाटियों और बर्फ़ से ढकी पहाड़ियों के बीच – अनुभव को और भी खास बना गया। गाने से लेकर विज़ुअल्स कैप्चर करने तक, हर पल नैचुरल, दिल से जुड़ा और यादगार लगा।

भूषण कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, ‘निक्की निक्की गल’ अब सभी प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रहा है और आधिकारिक टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध है।

 

 

 

Next Post

Urmila Matondkar Career: करियर के पीक पर उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ा सिनेमा, शोहरत से बनाई खुद की दूरी

Wed Feb 4 , 2026
उर्मिला मातोंडकर ने करियर के शिखर पर रहते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली। यह फैसला किसी असफलता की वजह से नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मनिर्णय से जुड़ा था। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां अधिकतर कलाकार सफलता को थामे रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, […]

You May Like