
रीवा। पिछले कई दिनो से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी और तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया था. लेकिन रविवार को पारा के उछाल मारने से ठंड से कुछ हद तक राहत मिली. न्यूनतम तापमान बढ़ कर 9.2 डिग्री हो गया है तो वही दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री से बढक़र 26.2 डिग्री पहुंच गया है और हवा की जो गति 6 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी वह चार घंटे पर आ गई है. जिससे रविवार को ठंड का असर कम रहा. ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा लगातार अलाव की व्यवस्था की जा रही है. अब दिसम्बर के महीने में ठंड और जोर पकड़ेगी. अमूमन दिसम्बर-जनवरी में शीत लहर चलने के साथ तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाता है. असली ठंड अब शुरू होगी साथ ही घना कोहरा पड़ेगा. रविवार को अच्छी खासी धूप रही और ठंड का असर भी कम था. पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी और तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंच गया था. रात के तापमान में उछाल आने से राहत मिली है.
