सैन फ्रांसिस्को (कैलिफोर्निया), 23 जून (वार्ता) अल्जीरिया ने पहले हॉफ में पिछड़ने के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन करे हुए पहली बार खेल रही जॉर्डन की टीम को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। मैच की शुरुआत से पहला हाफ जॉर्डन के नाम रहा। 36वें मिनट में निजार अल-रशदान के गोल की मदद से जॉर्डन 1-0 की बढ़त हासिल की और अल्जीरिया पर दबदबा बनाये रखा।
लेकिन दूसरा हाफ में अल्जीरिया ने जबर्दस्त वापसी की | 69वें मिनट में नादिर बेनबुआली ने हेडर से गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया | इसके बाद, 82वें मिनट में एमाइन गुइरी ने शानदार गोल करके अल्जीरिया को 2-1 से बढ़त दिलाई और जो अंतत: निर्णायक गोल साबित हुआ | इस जीत के साथ ही अल्जीरिया ने टूर्नामेंट में तीन अंक से अपना खाता खोल लिया है और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। जबकि जॉर्डन को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह ग्रुप जे में सबसे निचले पायदान पर पहंंच गया है।

