पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामीजी महाराज की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनी

दतिया: दतिया स्थित पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर राष्ट्रगुरु स्वामी जी महाराज की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। साथ ही तंत्र साधना की अधिष्ठात्री देवी माता धूमावती के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरु-शिष्य, साधक और देवी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंदसौर-भानपुरा पीठ के स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज भी मौजूद रहे। पीतांबरा पीठ के आचार्यों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं, शिष्यों और साधकों ने वैदिक सनातन परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रगुरु स्वामी जी महाराज के अभिषेक एवं पूजन में सहभागिता की। वहीं माता धूमावती मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसादी वितरण का कार्यक्रम हुआ।रात्रि में हुई धूमावती माई की विशेष पूजा देर रात्रि में तंत्र साधना की देवी माता धूमावती का विशेष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

Next Post

शादी में गए युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या

Tue Jun 23 , 2026
शिवपुरी:जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खजरा गांव में एक युवक की पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। घटनास्थल से खून से सना पत्थर और एक खाली शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस […]

You May Like