रुपया 10 पैसे मजबूत

मुंबई, 17 जून (वार्ता) कच्चे तेल के तीन महीने से अधिक के निचले स्तर पर उतरने से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.50 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा दो पैसे टूटकर 94.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। आज शुरू से ही रुपये में मजबूती रही। यह 14 पैसे चढ़कर 94.46 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 94.29 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया। बाद में हालांकि कम भाव पर डॉलर की मांग आने से रुपया कारोबार की समाप्ति से पहले नीचे 94.60 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में यह 94.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल पर है। मंगलवार यह 79 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे उतर गया था।

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की घोषणा के बाद से कच्चा तेल दबाव में है। इसका फायदा रुपये को मिल रहा है।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.10 प्रतिशत मजबूत हुआ। इससे भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

 

 

Next Post

तबादला याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

Wed Jun 17 , 2026
सिंगरौली । म.प्र. उच्च न्यायालय की जबलपुर खंडपीठ ने शासकीय राजनारायण स्मृति महाविद्यालय बैढ़न जिला सिंगरौली के प्राध्यापक डॉ. एमयू सिद्दीकी द्वारा दायर स्थानांतरण संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। यह आदेश 15 जून 2026 को न्यायमूर्ति विशाल धगत ने पारित किया। याचिका में 4 अक्टूबर 2023 को जारी […]

You May Like