भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि युवाओं की प्रतिभा, कौशल, नवाचार और उद्यमिता ही विकसित भारत और समृद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा अपने कौशल, नवाचार और सामर्थ्य के बल पर विकास तथा राष्ट्र निर्माण के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।डॉ. यादव ने युवाओं से अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर प्रदेश और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया।
