बिना नंबर प्लेट वाहनों और अवैध रेत परिवहन पर सख्ती के निर्देश

मुरैना: सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंबल नदी स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और बिना नंबर प्लेट वाहनों से रेत परिवहन पर नाराजगी जताए जाने के बाद मुरैना जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने गुरुवार देर रात पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, परिवहन अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ जिले के विभिन्न आरटीओ चेक पोस्ट तथा रेत परिवहन जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

बताया गया कि रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चले विशेष अभियान के दौरान अधिकारियों ने चेक पोस्टों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रेत परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच कराई। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, परिवहन अनुमति और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जांगिड़ ने बिना नंबर प्लेट संचालित ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट संचालित वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करने के साथ अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं।

कलेक्टर ने राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित कर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी संबंधित अधिकारियों को चेक पोस्टों पर निगरानी व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

Next Post

test

Fri May 29 , 2026
Test post Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like