दतिया: दतिया में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक के घर केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बाद केबिनेट मंत्री ने नायक से मुलाकात की है।
कांग्रेस नेता अवधेश नायक की भाजपा में जाने की अटकले तेज हैं। टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन और आमसभा से दूरी बनाई थी। कांग्रेस और भाजपा के आला नेता अवधेश नायक पर डोरे डाल रहे हैं। दतिया विधानसभा उप चुनाव में किंग मेकर की भूमिका निभा सकते है नायक।
