पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

इंदौर:परदेशीपुरा क्षेत्र में देर रात घर में टीवी बंद करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि कुलकर्णी का भट्टा निवासी रेखा निमंजे ने शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 11 बजे उनकी बेटी परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

इसी दौरान उसने अपने पिता से टीवी बंद करने को कहा, जिस पर आरोपी पति शिवप्रसाद निमंजे भड़क गए और चिल्लाने लगे. बीच बचाव करने आई रेखा के खिलाफ आरोपी ने गालियां देना शुरू कर दी और पास में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाकर रेखा के पेट पर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और खून बहने लगा. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ममता ने भवानीपुर से नामांकन पत्र किया दाखिल

Wed Apr 8 , 2026
कोलकाता, 08 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए फिर से अदालत का रुख करने के संकेत दिये। उन्होंने सर्वे बिल्डिंग के बाहर […]

You May Like