इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में झोपड़ी की आड़ लेकर जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा. आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 4,200 रुपए नकद मिले हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की.
देर रात मिश्र नगर तालाब के पीछे स्टार्ट टर्फ के पास झोपड़ी की आड़ में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए लगाकर जुआ खेल रहे थे. सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से रवि सोलंकी उम्र 40 साल, शिव रैवासिया उम्र 50 साल, संदीप वर्मा उम्र 38 साल, सचिन श्रीवास्तव उम्र 34 साल, रोहन वर्मा उम्र 21 साल और चम्पालाल बिंदौरिया उम्र 55 साल को पकड़ लिया. तलाशी में उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 4,200 रुपए बरामद हुए. पुलिस ने सामान जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
Next Post
आईसीएआई ने एसएसए 5000 जारी किया, देश में सस्टेनेबिलिटी एश्योरेंस हुआ वैश्विक मानकों के अनुरूप
Sun Sep 20 , 2026
कोच्चि, 20 सितंबर (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने एसएसए 5000 – ‘सस्टेनेबिलिटी एश्योरेंस एंगेजमेंट्स के लिए सामान्य आवश्यकताएं और फ्रेमवर्क’ जारी किया है। एसएसए 5000 अंतर्राष्ट्रीय फ्रेमवर्क आईएसएसए 5000 के अनुरूप है। आईसीएआई ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह देश में सस्टेनेबिलिटी एश्योरेंस पारितंत्र […]

You May Like
-
1 year ago
अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 10 पहुंचे जेल
-
1 year ago
तीखी धूप के बीच बारिश दे सकती है राहत