नीलू डाडिया को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया को हॉकी का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्‍होने बताया कि यह पहला मौका है जब मंदसौर के किसी खिलाड़ी को प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है नीलू को यह पुरस्कार हॉकी में में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर दिया गया है। 05 अगस्त को माध्य प्रदेश शासन खेल विभाग द्वारा आयोजित शिखर खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नीलू ने हॉकी खेल की शुरुआत मंदसौर से करते हुए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। नीलू की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, जिला पुलिस अधीक्षक अभीषेक आनंद, जिला हॉकी संघ एवं समस्त खेल प्रेमियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Next Post

पिपलियामंडी स्टेशन पर डेमू ट्रेन में धुएं से रही अफरा-तफरी 

Wed Aug 6 , 2025
पिपलियामंडी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भीलवाड़ा से रतलाम जा रही पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है। जैसे ही ट्रेन स्टेशन के पास पहुंची, उसके दूसरे इंजन से तेज धुआं निकलता देखा […]

You May Like