बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, कई सडक़ें और गलियां हुई जलमग्न

सीधी। सीधी में कल देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश आज देर शाम तक लगातार जारी रहने से शहर के कई स्थानों में हुये जल भराव से आवागमन में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश से शहर पानी-पानी हो चुका है, कई सडक़ें और गलियां जलमग्न हो चुकी हैं।

जिले में सावन के आगाज के साथ ही बारिश की झड़ी लगने से नदी-नाले उफान पर आ गये। गुरुवार-शनिवार की रात में जहां रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा और आज सुबह 5 बजे से अनवरत रूप से बारिश के जारी रहने से सोन नदी एवं गोपद नदी का जल स्तर तेजी के साथ बढऩा शुरू हो गया। भारी बारिश के जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रोजमर्रा के काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले लोगों की बारिश ने मुसीबतें बढ़ाई। स्कूली छात्र-छात्रायें भी बारिश में भीगते नजर आए। सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहने के कारण निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति निर्मित रही।

शहर के थनहवा टोला, मिश्रा कालोनी, कोटहा, इंद्रानगर, इंद्रप्रस्थ नगर, पटेलपुल, मड़रिया आदि के कई क्षेत्रों में जल भराव होने से लोग परेशान नजर आए। वहीं सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 13 उत्तरी करौंदिया शहीद तोरण द्वार से आशिर्वाद टेंट हाउस तक का इलाके में भारी जल भराव होने लोग काफी परेशान नजर आये।

Next Post

नशीली दवाओं से बचाने के लिए स्कूलों में बनेंगे प्रहरी क्लब

Fri Jul 11 , 2025
शाजापुर।मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य व उज्जैन संभाग प्रभारी डॉ. श्रीमती निशा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिले की बाल कल्याण संस्था एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर बाल अधिकार संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. आयोग की सदस्य डॉ. श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा अधिकारी […]

You May Like