कलश यात्रा में दिया भेदभाव को दूर करने का संदेश

सीहोर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा आदि शामिल हुए. इस अवसर पर जनप्रतिनधियों ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज का जीवन और उनका दर्शन समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता की राह दिखाता है. उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर करने तथा सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया.

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सीताराम यादव, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव,जिला संयोजक अरविंद कुशवाह, पंकज गुप्ता, सुरेद्र मेवाड़ा और सूरसिंह बारेला ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा रथ में स्थापित किए. इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 

 

Next Post

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव

Fri Aug 21 , 2026
सीहोर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. श्रद्धांजलि सभा के बाद सद्भावना रैली निकाली गई.जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती […]

You May Like

मनोरंजन