सतना: गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग में चूक पर CMHO को नोटिस

सतना: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन डायरेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने शुक्रवार को सतना सहित संभाग के जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में सतना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर हुईं, विशेषकर गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग में लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई।

डॉ. सिडाना ने बताया कि जिले में केवल 25% गर्भवती महिलाओं की जांच हुई है और पिछले वर्ष की तुलना में 1,500 महिलाओं की स्क्रीनिंग नहीं हो सकी, जो शिशु और मातृ मृत्यु दर बढ़ा सकती है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सांप और कुत्ते काटने के मामलों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने एंटी-स्नेक वेनम और रेबीज-रोधी इंजेक्शन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Next Post

15 किमी परिक्रमा में 3 हजार भक्त हुए शामिल

Sat Jul 12 , 2025
शिवपुरी: मुहार के पहाड़ पर 15 किलोमीटर लंबी परिक्रमा आयोजित की गई। मान्यता है कि इस पहाड़ के भीतर ऋषि-मुनि तपस्या कर रहे हैं, और एक गुफा से आज भी हवा आती रहती है। टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है, जिसे महाभारत काल का माना जाता है। […]

You May Like