वर्धा बांध से किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने किसानों ने प्रारम्भ किया अनिश्चित कालीन धरना

मुलताई। क्षेत्र में स्थित वर्धा बांध से किसानो को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराते हुए निजी ब्लुबेरी कंपनी को वर्धा बांध से पानी देने के विरोध में सोमवार को सात ग्रामो के किसानो ने मुलताई वरुड़ मार्ग पर ग्राम चौथिया में सड़क किनारे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया ।किसानो के प्रदर्शन को एएमआईएम पार्टी ने समर्थन दिया।सोमवार को मुलताई वरुड़ मार्ग पर स्थित ग्राम चौथिया के बस स्टैंड पर ग्राम चौथिया,जामगांव गोपाल तलाई, सोनोली, के किसानों ने वर्धा डेम से नहर की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।किसानो का कहना है इनके द्वारा कई वर्षों से अपने खेतों की सिचाई के लिए वर्धा बांध से नहर निर्माण करने शासन प्रशासन से मांग की जा रही है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा किसानों को इस नहर से वंचित रखा गया है जबकि ग्राम गोपाल तलाई, चौथिया, सोनोली और जामगांव के पास ही वर्धा बांध का निर्माण कराया गया। शासन प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से किसानो के लिए यहां डेम का निर्माण कराया गया है जिससे किसानों को इस बांध से सिचाई के लिए पानी मिले। किसानो को कहना है वर्धा बांध के बाजू से लगी प्राइवेट कंपनी ब्लूबेरी की पानी दिया जा रहा है। बांध के पानी से ब्लूबेरी का उत्पादन हो रहा है।किसानो का कहना है वर्धा बांध किसानों के लिए बनाया गया है तो किसानों को पानी न देते हुए ब्लूबेरी कंपनी वर्धा डेम के पानी का इस्तेमाल कैसे कर रही है क्या शासन प्रशासन द्वारा ब्लूबेरी कंपनी को वर्धा डेम से पानी लेने की अनुमति दी गई है या नहीं। किसानों का कहना है वर्धा बांध से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा और वर्धा डेम से कई लाखों लीटर पानी प्राइवेट कंपनी में पहुंच रहा है जहां पर यह कंपनी ब्लूबेरी का उत्पादन करते हुए लाखों करोड़ों रुपए का मुनाफा ले रही है लेकिन आज भी सात गांव के किसान वर्धा डेम के पानी वंचित है।जिसके चलते किसानों ने नहर की जायज मांगों को लेकर धरना दिया। एएमआईएम पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष आमिर अहमद उर्फ अल्ताफ धरना स्थल पर पहुंचे जहां पर किसानों को अपना समर्थन दिया और शासन प्रशासन से किसानों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।

Next Post

मुलताई अधिवक्ता संघ ने बंद रखा काम: करेरा हत्याकांड और स्थानीय अधिवक्ता के साथ हुई घटना पर जताया कड़ा रोष

Mon Feb 16 , 2026
मुलताई। करेरा के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ता संघ मुलताई के अधिवक्ताओ ने कार्य बंद रखकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा। वहीं अधिवक्ता संघ मुलताई के […]

You May Like