
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के जारी आदेशानुसार कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से श्रीमती शालिनी सिंह, सहायक यंत्री को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत संचालित चंबल प्रोजेक्ट एवं अन्य कार्यो के संपादन हेतु सहायक यंत्री का दायित्व सौंपा जाता है। इसके साथ ही प्र. कार्यपालन यंत्री एपीएस जादौन को कार्यपालन यंत्री स्मार्ट सिटी ग्वालियर, प्र. सहायक यंत्री अमित गुप्ता को सहायक यंत्री स्मार्ट सिटी ग्वालियर, उपयंत्री अभिषेक प्रसाद को उपयंत्री स्मार्ट सिटी ग्वालियर एवं उपयंत्री आशीष राजपूत को उपयंत्री स्मार्ट सिटी ग्वालियर का दायित्व सौंपा गया। सभी अधिकारी अपने वर्तमान कार्यों के साथ साथ स्मार्ट सिटी ग्वालियर में दिए गए दायित्व का निर्वहन करेगें।
