अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार 

इंदौर. शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना द्वारकापुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 आनंद यादव ने बताया कि द्वारकापुरी पुलिस ने फूटी कोठी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए एक व्यक्ति को रोका. पुलिस को देखकर वह ब्रिज के पिलर के पीछे छिपने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास एक झोले में एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा मिला. पूछताछ में उसने बताया कि वह खंडवा नाका के पास गणेश नगर में रहता है, पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील खटीक उम्र 34 साल बताया. आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है और अधिक पैसे कमाने के लिए गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाता था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं.

Next Post

सालगिरह पर लड़की ने चाकू से काटा केक

Mon Feb 17 , 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस इंदौर. शहर में अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन कुछ युवाओं में अपराधी प्रवृत्ति का दिखावा करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. शनिवार रात विजयनगर इलाके में एक 18 […]

You May Like