‘रामायण’ के कर्नाटक वितरण की कमान संभालेंगे यश

मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता)अभिनेता यश की कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का डिस्ट्रीब्यूशन विंग फिल्म ‘रामायण’ को कर्नाटक में रिलीज करेगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नमित मल्होत्रा के साथ फिल्म के निर्माण से जुड़े यश का यह कदम मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के कारोबार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी ने प्रोडक्शन के बाद अब वितरण के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है।

भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कंपनियों को सौंपी गई है। अंतरराष्ट्रीय वितरण सोनी पिक्चर्स, उत्तर भारत में धर्मा प्रोडक्शंस, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दिल राजू, तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज और केरल में ई4 एंटरटेनमेंट संभालेगा। वहीं, कर्नाटक में मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का डिस्ट्रीब्यूशन विंग फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाएगा।

.....

Next Post

बेटी की हत्या की धमकी देने पर भय्यू सुरीला पर केस

Mon Oct 26 , 2026
इंदौर: पूर्व लिव-इन पार्टनर पर साथ रहने का दबाव बनाने और उसकी बेटी की हत्या की धमकी देने के मामले में चंदन नगर पुलिस ने फरार बदमाश एहसान उर्फ भय्यू सुरीला के खिलाफ केस दर्ज किया है. भोपाल की मूल निवासी महिला हारून नगर में बेटी के साथ रहती है. […]

You May Like