भोजपुरी गाना ‘दुनो हाथे कमर धरा’ ने पार किया एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा

मुंबई, 01 मई (वार्ता) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ लोकगीत ‘दुनो हाथे कमर धरा’ ने यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने को अपनी आवाज भोजपुरी सिनेमा के म्यूजिक स्टार राकेश मिश्रा ने दी है। गाने के वीडियो में उनके साथ नजर आ रहीं नीतू यादव की अदाएं और शानदार डांस मूव्स इसे और भी खास बना रहे हैं। गाने की खासियत इसकी देसी फील, मधुर धुन और आसान बोल हैं, जिन्हें प्रकाश बारूद ने लिखा और संगीतबद्ध किया है। वहीं आशीष सत्यार्थी के निर्देशन में तैयार हुआ यह वीडियो भव्य लोकेशन और शानदार सिनेमैटोग्राफी के चलते एक विजुअल ट्रीट बन गया है।

इस प्रोजेक्ट के निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा दर्शकों को हाई-क्वालिटी कंटेंट देना रहा है। उन्होंने बताया कि इस गाने के निर्माण में तकनीक और रचनात्मकता से कोई समझौता नहीं किया गया, जो इसके ऑडियो और वीडियो में साफ नजर आता है। राकेश मिश्रा ने इस गाने को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शक इसे भरपूर प्यार देंगे। वहीं नीतू यादव ने भी गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए फैंस का धन्यवाद किया और इसे एक एंटरटेनिंग पैकेज बताया।

.....

Next Post

बुची बाबू सना की राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ चार जून 2026 को होगी रिलीज

Fri May 1 , 2026
मुंबई, 01 मई (वार्ता) बुची बाबू सना निर्देशित और राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ चार जून 2026 को रिलीज होगी। ‘पेड्डी’ को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। इसका शानदार संगीत ए. आर. रहमान […]

You May Like