नर्मदा में स्नान करने डूबे बुजुर्ग का शव दो घंटे बाद बरामद

बुधनी. थाना अंतर्गत बुधनी घाट पर शनिवार को दोपहर में नर्मदा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद एसडीएम, एसडीओपी व तहसीलदार पहुंचे और डूबे हुए व्यक्ति की गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरू की. पड़ोसी जिले नर्मदापुरम से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया काफी मशक्कत के बाद टीम द्वारा बुजुर्ग के शव को पानी से बाहर निकाला गया. इस दौरान एसडीएम डीएस तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी, थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी मौजूद थे.

एसडीआरएफ टीम द्वारा दो घंटे चले परिश्रम के बाद रेस्क्यु ऑपरेशन पूरा हुआ. टीम ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव को खोज निकाला शव बरामद होने पर शव वाहन से शव को अस्पताल भेजा गया. कल पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार भोपाल साकेत नगर निवासी 68 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्रा अपने पड़ोसी ओम वर्मा के साथ बुधनी घाट नर्मदा नदी में स्नान करने आए थे. एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर को 68 वर्षीय प्रमोद कुमार मिश्रा साकेत नगर निवासी भोपाल नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. नदी से उनका शव बरामद किया गया है. शव को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

Sat Aug 9 , 2025
सीहोर. थाना मंडी अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुर कोडिय़ा में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से टेट हाउस के गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान स्वाहा हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. पीडि़त दुकानदार द्वारा आगजनी […]

You May Like

मनोरंजन