टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

सीहोर. थाना मंडी अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुर कोडिय़ा में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से टेट हाउस के गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान स्वाहा हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. पीडि़त दुकानदार द्वारा आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. मंडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कोडिय़ा निवासी रमेश परमार का गांव में टेट हाउस है. समीप के एक गोदाम में टेंट का सामान रखा रहता है. बताया जाता है रविवार की तड़के लगभग पांच बजे गोदाम से काला घना धुआं उठता देख ग्रामीणों ने रमेश परमार को सूचना दी. तब तक आग की लपटें भी बाहर झांकने लगी थीं. इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मुख्यालय से पहुंची दमकल चालक आरिफ खान और फायरमैन कमरुद्दीन ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया था. पीडि़त की मानें तो इस आगजनी में पांच लाख रुपए का सामान रजाई- गद्दे, प्लास्टिक की कुर्सिंया, पर्दे, शामियाने सहित अन्य सामान आग की लपटों की भेंट चढ़ गया. इस कांड के दौरान गनीमत यह रही कि आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के युवा मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझाने के जतन शुरू हो गए थे, अन्यथा आग विकराल रूप धारण करके पास की दुकान को भी लपेटे में ले सकती थी. युवाओं ने दमकल कर्मियों का सहयोग करते हुए आग बुझाने में मदद की. आग पर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया था.

Next Post

मारपीट में वृद्ध की मौत के बाद सरपंच सहित 12 पर प्रकरण दर्ज

Sat Aug 9 , 2025
रीवा।जिले के बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत नेबूहा में शुक्रवार को पानी निकासी को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई थी. जिसमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद गांव में तनाव की स्थित बन गई और सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात किया गया. […]

You May Like

मनोरंजन