सीहोर। चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ. कथा शुभारंभ पर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस दौरान अनेक महिलाएं सिर पर कलश धारण किए थीं.
नगरपालिका कार्यालय के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई कलाश यात्रा में विधायक सुदेश राय और समाजसेवी अरूणा राय अन्य श्रद्धालुओंं के साथ शामिल हुए. हनुमान मंदिर से कलश यात्रा सब्जी मंडी नमक चौराहा से होकर कथा स्थल चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी जेल तक निकाली गई. कलश यात्रा में महिलाएं लाल एवं पीली साड़ी पहनकर शामिल हुई. जगद्गुरु यशोदानन्दन अजय पुरोहित ने प्रथम दिवस भागवत गीता का महत्व उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया. इस अवसर पर विधायक सुदेश राय और श्रीमती अरूणा राय ने श्रीमद् भागवत गीता की पूजा अर्चना की और जगद्गुरु यशोदानन्दन अजय पुरोहित का सम्मान किया. इस मौके पर अनेक श्रद्धालुजन मौजूद थे.
