आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर: व्यायाम, योग और नियमित दिनचर्या से निखरेगी युवाओं की नेतृत्व क्षमता

सीहोर। स्थानीय सेंट मैरी स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय पूर्णकालिक आवासीय आर्य वीर दल के सद्बरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में संघ कार्यवाह, भारत सोनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया. श्री सोनी ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत राष्ट्र का निर्माण सशक्त एवं संस्कारित युवाओं से ही संभव है. उन्होंने व्यायाम, योग एवं नियमित दिनचर्या को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने पर बल दिया. इस प्रकार के शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में तथा मानव में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास करने में भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में नवीन सोनी, रवि ठकराल, अंकुश जैन, आर्य रितेश राठौर महेंद्र कौशल, आर्य समाज के प्रधान नरेश चंद्र आर्य, संदीप आर्य, नितिन नरोलिया, राजेंद्र राठौर आदि उपस्थित रहे.

 

Next Post

जल संकट से जूझ रहा इंदौर, साइकिलों पर पानी ढोने को मजबूर लोग

Fri May 22 , 2026
इंदौर:भीषण गर्मी और घटते जलस्तर के बीच शहर के कई क्षेत्रों में जल संकट गहराता जा रहा है. जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है. कई इलाकों में नागरिक साइकिलों, ठेलों और दोपहिया वाहनों पर पानी के डिब्बे व कैन लादकर घर […]

You May Like